उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

0
Oplus_131072

Oplus_131072

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बीते सप्ताह राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज वर्षा की बौछारें देखने को मिलीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने रविवार (6 जुलाई) और आगामी सप्ताह के लिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. सी. एस. तोमर के अनुसार, बागेश्वर जनपद में आज भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के अन्य जिलों में भी तेज से अति तीव्र वर्षा के दौर देखने को मिल सकते हैं। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय बना रहेगा और अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां।

बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बाधित होने तथा नदियों और बरसाती नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका भी जताई गई है। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

प्रशासन ने भी लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

विशेष रूप से चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और मौसम अनुकूल होने पर ही यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page