महाराज ने मुख्यमंत्री धामी से किया पहाड़ी फिल्म “फूली” को टैक्स फ्री करने का अनुरोध।

0
IMG-20240701-WA0042
Spread the love

देहरादून 1 जुलाई 2024। पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पदमा सिद्धि फिल्म प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित एवं अविनाश ध्यानी द्वारा निर्देशित पहाड़ी फिल्म “फूली” को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया है।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पदमा सिद्धि फिल्म प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित एवं अविनाश ध्यानी द्वारा निर्देशित पहाड़ी फिल्म “फूली” को टैक्स फ्री करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि पहाड़ी फिल्म “फूली” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सर्व शिक्षा अभियान जैसे विषयों पर आधारित है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई, विकास को नई दिशा मिलने की जताई उम्मीद।

महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया कि यह फिल्म बेहद प्रेरणादायक है। इसमें पहाड़ के गांवों में रह रहे बच्चों के संघर्ष को दिखाया गया है। फूली फिल्म को स्कूली बच्चों को अवश्य दिखाना चाहिए ताकि वह इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़े और देश की सेवा करें।

यह भी पढ़ें -  जन्मदिन पर 51 किलोमीटर की पदयात्रा, नई टिहरी से मां कुंजापुरी तक दौड़े अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी; फिटनेस के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी फिल्म “फूली”देहरादून सहित उत्तराखंड के विभिन्न सिनेमाघर में दिखाई गई जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है इसलिए इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने महाराज के अनुरोध को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि अभी हाल ही में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी इस को देखकर इसे टैक्स फ्री करवाने के लिए प्रयास किए जाने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार के युवा उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम आज, उद्यमिता और रोजगार के अवसरों पर होगी चर्चा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page