मछली मारने गया युवक नदी मैं अचानक तेज बहाव के कारण बीच पत्थर में घंटों फसा रहा

0
IMG_20210912_201421


रुद्रप्रयाग।रुद्रप्रयाग जिले में एलएंडटी जल विद्युत परियोजना से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण एक व्यक्ति मंदाकिनी नदी के बीच में फंस गया। करीब दो घंटे तक वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। हालांकि बाद में नदी का पानी कम होने के कारण स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को सुकशुल बाहर निकाला।


बता दें कि रविवार दोपहर के समय ग्राम पंचायत फेगू के टाट गांव निवासी मंदाकिनी नदी में मछली मारने के लिए गया था। जब यह व्यक्ति नदी में गया था, उस समय पानी कम था, लेकिन अचानक से नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। बताया जा रहा है कि एलएंडटी विद्युत परियोजना की ओर से अचानक से पानी छोड़ा गया और मंदाकिनी नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि होने लगी। युवक नदी के बीच में फंस गया और वह एक पत्थर के सहारे खड़ा हो गया। करीब दो घंटे तक पानी के तेज बहाव में फंसे व्यक्ति की सांसे अटकी रही। इस दौरान वह पानी के तेज बहाव में बहा भी, लेकिन फिर उसने पत्थर को पकड़कर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें -  36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए वरदान बना एनपीपीएल हॉस्पिटल, डॉक्टरों के प्रयास से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता राजेश नेगी, पूर्व प्रधान राहुल, अनूप नेगी, लक्ष्मण पंवार ने तत्काल प्रशासन और आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी। उन्होंने भीरी व्यापार संघ अध्यक्ष अजवीर पंवार आदि को भी सूचना दी। सभी लोग शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचे। करीब दो घंटे इंतजार के बाद जब नदी का पानी कम हुआ तो उक्त व्यक्ति की जान बच सकी। इसके बाद रजपाल लाल एवं अन्य साथियों की मदद से निर्मल चैधरी को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page