कोरोनेशन अस्पताल को मिली आईसीयू की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री ने किया आईसीयू यूनिट का शुभारम्भ। कहा, मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा दूसरे अस्पतालो में।

0
IMG-20220630-WA0366
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून, 30 जून, 2022।

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में आज एक अध्याय जुड़ गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कोरोनेशन जिला अस्पताल देहरादून में 10 बेड के आईसीयू यूनिट का विधिवत शुभारम्भ किया।

इससे पूर्व गंभीर रोगियों को आईसीयू के लिये दून अस्पताल एवं अन्य चिकित्सालयों पर निर्भर रहना पड़ता था। जिला अस्पताल में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध होने से अब यहां आने वाले मरीजों को भारी राहत मिलेगी।

आईसीयू यूनिट के संचालन के लिये फिलहाल दून मेडिकल कॉलेज से 10 स्टॉफ नर्सों को तैनात किया गया है। विभागीय मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय के साथ ही स्टॉफ नर्स की स्थाई व्यवस्था की जायेगी।

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय कोरोनेशन जिला अस्पताल में 10 बेड के आईसीयू यूनिट का विधिवत शुभारम्भ किया।

डॉ0 रावत ने कहा कि कोरोनेशन अस्पताल में अब गंभीर मरीजों को आईसीयू सुविधा मिल पायेगी। उन्होंने कहा कि आईसीयू यूनिट के संचालन के लिये दून मेडिकल कॉलेज से 10 स्टॉफ नर्स की कोरोनेशन अस्पताल में तैनात कर दी गई है, ताकि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आये।

यह भी पढ़ें - 

विभागीय मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय के साथ ही स्टॉफ नर्स की स्थाई व्यवस्था की जायेगी, इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यकतानुसार पदों के सृजन का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश मौके पर दिये।

आईसीयू यूनिट के शुभारम्भ के उपरांत विभागीय मंत्री ने अस्पताल में तैनात चिकित्सकों एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक भी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहत्तर से बेहत्तर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया की जाय तथा सभी प्रकार की निःशुल्क पैथौलॉजी जांच के साथ ही दवाईयां भी अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाय।

उन्होंने इस बात पर नाराजगी भी जताई कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर से अभी तक वार्ड ब्वॉय एवं अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा। विभागीय मंत्री ने कहा कि जिला एवं संयुक्त चिकित्सालयों को आईपीएचएस मानकों के अनुरूप सुविधाएं जुटाई जाय ताकि भविष्य में अस्पतालों को एनएबीएच मान्यता मिल सके।

यह भी पढ़ें -  ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव से की मुलाकात, उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर की चर्चा

इस मौके पर महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ0 शैलजा भट्ट, सीएमओ देहरादून डॉ0 मनोज उप्रेती, सीएमएस कोरोनेशन जिला अस्पताल डॉ0 शिखा जांगपांगी, डॉ0 एन0एस0 बिष्ट, डॉ0 डी0पी0 जोशी, डॉ0 विजय पंवार, डॉ0 मनु जैन, डॉ0 आलोक सहित अन्य चिकित्सक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page