किसान कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनने गज्जन सिंह का कांग्रेसियों ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत

0
IMG-20210926-WA0151
Spread the love


संवाददाता–सुदर्शन मुंजाल किच्छा

किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा किच्छा विधानसभा निवासी गज्जन सिँह जी को प्रदेश सचिव नियुक्त किये जाने पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री किंन्नू शुक्ला जी के द्वारा किच्छा स्थित अनुपम टाकीज पर स्वागत कार्यक्रम किया गया,जिसमे नगर कांग्रेस तथा ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बेहड़ ने गज्जन सिँह को बधाई देते हुए कहा की मैं आशा करता हूं कि गज्जन सिंह को कांग्रेस पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है वो उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और किसानों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को झूठ बोलकर उन्हें ठगने का काम किया है। आज अन्न दाता विगत 9 माह से दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठा है,काले कानूनों की वापसी की मांग जब तक पूरी नही होगी किसानों का धरना समाप्त नही होगा। कांग्रेस ने हमेशा किसानों का सम्मान किया है भाजपा नेताओं को सिर्फ किसानों का वोट लेना आता है किसानों का हित मात्र कांग्रेस सरकार में सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।

किंन्नू शुक्ला ने गज्जन सिँह को बधाई देते हुए कहा कि गज्जन सिंह किसान नेता हैं उन्होंने हमेशा किसानों की हक की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। किसान हमारा अन्न दाता है भाजपा किसानों की शहादत की जिम्मेदार है, केंद्र सरकार अपने हितलशाही रवैये पर उतारू है जिसका खामियाजा भाजपा को उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।भाजपा को केंद्र व प्रदेश से हाथ सरकार की गद्दी से हाथ धोना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

इस मौक़े पर अरुण तनेजा,गुड्डू तिवारी, मेजर सिँह, विनोद कोरंगा,प्रेम आर्या, नरेश बिष्ट संजीव चौधरी,विनोद पंत,अशोक चुग,जितेंद्र संधू,फिरदोस सलमानी,लियाक़त अली,आरिफ अली, रज्जी,हसीब, दानिश मलिक,दिलीप बिष्ट,मिश्बाहुल हक़,गुरचरण सिँह,बलदेव सिँह, निर्मल सिँह हँसपाल,नितिन फुटेला,भोलू शाही, मुन्ना तिवारी,हामिद अली,बिशन कोरंगा,फजील खान, अकरम खान, मोहन पांडे, नरेश बिष्ट, काबाज सिँह, सतनाम सिँह, बचन सिँह, कालू सिँह, साब सिँह,अफजाल शेरी, दीपक सिंधी, केवल हुड़िया, अशोक मित्रा,मोहन पांडे,संदीप अरोरा, रिजवान अंसारी, विनोद मोरया,नितिन शर्मा,गौरव बेहड़, इंदरपाल सिँह, सोनू ठाकुर, दीप हँसपाल, केलावती, हेमलता आदि लोग उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page