केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार का शुभारंभ – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण बनीं मुख्य अतिथि।

0
Screenshot_2025-07-25-17-19-56-04_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
Spread the love

कोटद्वार 25 जुलाई 2025।

कोटद्वार की कण्वघाटी स्थित केंद्रीय विद्यालय के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने केंद्रीय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में चयनित सभी बच्चों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत से शिक्षा व्यवस्था में एक नया आयाम जुड़ा है। यह न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा बल्कि आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।”

उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि गत वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृत 85 केंद्रीय विद्यालयों में से कोटद्वार एक मात्र (पहला) केंद्रीय विद्यालय आज संचालन में आ चुका है, जो क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान एवं राज्यसभा सांसद श्री अनिल बलूनी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा छोड़कर किया नई राजनीतिक पारी का आगाज।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि कोटद्वार में गढ़वाल राइफल का मुख्य प्रशिक्षण केंद्र होने के कारण सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की संख्या यहाँ अधिक है, और लगभग दो दशकों से यहां केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग हो रही थी। विधायक बनने के बाद वर्ष 2022 में उन्होंने इस विद्यालय को कोटद्वार लाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय हेतु पूर्व में आवंटित भूमि पर 80 वर्षों से लोग काबिज थे, जिसके बाद नई भूमि की खोज की गई। लेकिन सरकारी नीतिगत अड़चनों के कारण कार्य रुक गया। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नीतियों में संशोधन कर फ्री लैंड ट्रांसफर पॉलिसी लागू की, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का धन्यवाद किया। साथ ही विभिन्न संस्थाओं एवं पूर्व सैनिकों द्वारा किए गए इस मुहिम के लिए किए गए सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए वरदान बना एनपीपीएल हॉस्पिटल, डॉक्टरों के प्रयास से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

श्रीमती खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर सभी उपस्थित अभिभावकों और बच्चों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा मखीजा ने कार्यक्रम में श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और सतत प्रयासों के कारण कोटद्वार को यह सौगात मिली है, जो क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में नई क्रांति लाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page