कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बीजेपी पर किया कटाक्ष।

0
Screenshot_2022-06-12-18-51-54-47

देहरादून 13 मई 2023। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत से उत्तराखंड कांग्रेस ने धूमधाम से मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि धर्म की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

भारत के करोड़ों लोगों के इष्ट बजरंगबली को एक संगठन को समकक्ष रखना ठीक नही था। कर्नाटक की प्रबुद्ध जनता ने उसको नकार दिया और परिणाम आपके सामने है।ऐसा ही हम उत्तराखंड की जनता से आने वाले चुनाव में आशा करते है की वो भी बीजेपी की इस प्रकार की चालों को नकार कर कांग्रेस को अवसर देंगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बीजेपी नेताओं को सलाह देते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सलाह है की जनता की जरूरत के जो मुद्दे हैं उन पर अपना ध्यान केंद्रित करें न कि जनता को इन मुद्दों से भटकाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page