कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद व हॉकी स्टेडियम वंदना कटारिया का निरीक्षण।

0
IMG-20220429-WA0051
Spread the love

बालिका छात्रावास में जाकर रेखा आर्या ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

अधिकारियों को खेल विभाग की वेबसाइड तैयार करने को भी कहा।

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
हरिद्वार 29 अप्रैल 2022। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद(हरिद्वार) जाकर स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, बालिका छात्रावास रोशनाबाद व वंदना कटारिया स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

बालिका छात्रावास में जाकर छात्राओं से उनको छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही वंदना कटारिया हॉकी स्टेडिम का भी निरीक्षण किया , और अन्य दूसरे निर्माण कार्यों जिसमें मल्टीपर्पज हॉल, हॉस्टल के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट ली और कामों को जल्द पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए ।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

बच्चों के साथ हॉकी खेलकर ख़ुशी हुई कि आज लड़कियां भी अच्छा खेल रही हैं। बालिका छात्रावास में छात्राओं के साथ भोजन किया व गुणवत्ता देखी।अधिकारियों से खेल विभाग के कैलेंडर के बारे में जानकारी ली। साथ ही खेल विभाग की वेबसाइट बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निर्माणाधीन हॉकी स्टेडियम का जायजा लिया ,साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने लेकर निर्देशित किया

इस दौरान प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी रविन्द्र कुमार यादव व ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page