कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के साथ देखी फ़िल्म।

0
IMG-20220612-WA0006
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 11 जून 2022।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के अन्य सहयोगियों के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी। राज्य सरकार द्वारा फ़िल्म को टैक्स फ्री किया गया है।

राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में फ़िल्म देखने के उपरांत प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता, शौर्य एवं राष्ट्र धर्म को ही नहीं प्रदर्शित करती है बल्कि इतिहास के उस कालखण्ड की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक वैभवता को समाज के समक्ष प्रस्तुत करती है।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा।

इस फिल्म के माध्यम से अधिक से अधिक लोग पृथ्वीराज चौहान की वीरता से परिचित हो सके, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया गया है।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सम्मानित कर मुँह मीठा कराया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, डॉ धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page