कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट को दी 413.13 लाख की सौगात।

0
IMG-20221126-WA0210

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
देहरादून 26 नवंबर 2022।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीद दुर्गामल्ल पार्क गढ़ी कैंट देहरादून में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कैंट में पेयजल योजना के तहत रू० 413.13 लाख की लागत से निर्मित उच्च जलाशय, राइजिंग मेन और सप्लाई मेन के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया ।

गौरतलब है कि लंबे समय से गढ़ी कैंट क्षेत्र में पेयजल की समस्या से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें -  जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा छोड़कर किया नई राजनीतिक पारी का आगाज।

वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ओवर हैड टैंक का लोकार्पण कर कैंट वासियों को समर्पित कर सौगात दी। मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण के अवसर पर गढ़ी कैंट क्षेत्र वासियों को बधाई ओर शुभकामनाएं भी दी।

ओवर टैंक और पेयजल लाइन का लोकार्पण अवसर पर मंत्री जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो ’ हर घर जल हर घर नल’ का जो उनका नारा है प्रदेश सरकार उसको साकार कर रही है। 

मंत्री ने कहा ओवर टैंक के बनने से कैंट क्षेत्र की पेयजल की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता की सरकार जनता के द्वार इस नारे को लेकर कार्य कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कैंट क्षेत्र में सीवर की समस्या का समाधान भी शीघ्र किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

इस दौरान मंत्री जोशी ने कैंट क्षेत्र में एक और ट्यूबवेल लगाने की घोषणा भी की। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जैंतन वाला के लिए 5 करोड़ की योजना की भी स्वीकृति कर दी है शीघ्र ही हम उसका शिलान्यास भी करेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

मंत्री ने कहा कि जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस योजना से गढ़ी डाकरा, कैन्ट क्षेत्र के लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी और उन्हें स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page