कैबिनेट मंत्री आवास विकास परिषद की बैठक में रखी निन्म बातें।

0
IMG-20220601-WA0091

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 1 जून 2022।
प्रदेश के वित्त/शहरी विकास/संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभा कक्ष में आवास विकास परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच सम्पत्तियों के बंटवारे हेतु समझौते के अनुसार ही वर्तमान में कार्य किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि गढ़वाल मण्डल में कुल 10144 संपत्तियां आवंटित हैं, वहीं कुमाऊं मण्डल में 6164 कुल आवंटित संपत्तियां हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

मंत्री ने बताया कि परिषद का कार्य प्रधानमंत्री आवास योजना, सम्पतियों का नामांत्रण, सम्पत्तियों का फ्री होल्ड व विक्रय अभिलेख, सम्पत्तियों के मानचित्र को स्वीकृत करना तथा नई परियोजनाओं का गठन करना सम्मिलित है। राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में स्वीकृत 19 योजनाएं वर्तमान में कार्यशील हैं। जिसमें हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर तथा नैनीताल में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 16776 आवास बनाये जाने हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत सभी योजनाओं पर तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं, जिससे प्रदेश का राजस्व बढे़ और कार्यों को गति मिले।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

मंत्री ने कहा कि जल्द ही राज्य आवास विकास बोर्ड की बैठक की जाएगी जिसमें लम्बित विषयों पर निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में आवास आयुक्त एस.एस. पाण्डेय, अपर आयुक्त पी.सी.दुम्का तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page