कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह का सचिवालय कूच सरकार के खिलाफ कम कांग्रेस के खिलाफ ज्यादा:महेन्द्र भट्ट।

0
IMG-20221120-WA0171

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।
देहरादून 20 नवंबर 2022।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के 21 नवंबर को घोषित सचिवालय कूच पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रीतम सिंह का यह कुच भाजपा के खिलाफ कम कांग्रेस के खिलाफ ज्यादा है और हम उनकी इस सचिवालय कूच के लिए शुभकामना देते है ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ता ने खुद कहा कि इस कूच की प्रदेश अध्यक्ष का अनुमति नहीं है।

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह कई मुद्दों को लेकर 21 नवंबर को सचिवालय कूच की घोषणा की है।उनकी इस घोषणा को कांग्रेस के प्रदेश संगठन का अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें -  36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए वरदान बना एनपीपीएल हॉस्पिटल, डॉक्टरों के प्रयास से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

इस कूच को लेकर राजनीतिक हलकों में कांग्रेस के भीतर आपसी कलह और प्रीतम सिंह का शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page