कांग्रेस ने आपदा पीड़ितों की मदद को लेकर किया सचिवालय कूच।

0
IMG-20211028-WA0007

आपदा पीड़ितों को मदद नहीं पहुंचाने को लेकर कांग्रेस ने आज सचिवालय कुच किया ।

कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में उपस्थित हुए और वहां से एक जुलूस के रूप में हरीश रावत और गणेश गोदियाल के नेतृत्व सचिवालय की ओर कुच किये। लेकिन सचिवालय के पहले ही पुलिस ने ब्रीकेटिंग लगाकर रोक दिया ।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

उसके बाद कांग्रेस के सभी और नेता और कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ कर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। उन्होंने कहा सरकार पूरी तरह से आपदा पीड़ितों को मदद करने में फेल हो गई है ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने सरकार पर आरोप लगाया की सरकार आपदा से निपटने में पूरी तरह फेल हो गई है। वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हमने सरकार को समय दिया था लेकिन सरकार ने अभी तक आपदा पीड़ितों को मदद नहीं पहुंचाई ।साथ ही उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कहा की केवल दौरा करने से राज्य का भला नहीं होगा अगर वह उत्तराखंड आते हैं तो एक गृह मंत्री के रूप में आए और राज्य के आपदा पीड़ितों के लिए एक पैकेज की घोषणा करें जिससे आपदा पीड़ितों को और ही राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page