कांग्रेस के राजपुर विधानसभा के संभावित उम्मीदवार देवेन्द्र सिंह का दावा पार्टी उनके काम का देगी इनाम।

0
IMG20211225113114

उत्तराखंड/देहरादून/शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 25 दिसंबर 21।विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजधानी में सरगर्मी तेज हो गई है ।कांग्रेस के राजपुर विधानसभा से संभावित उम्मीदवार देवेंद्र सिंह ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर कहा कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है और चुनाव में जीते हैं तो उनकी पहली प्राथमिकता सुशासन देना है।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा।

साथ ही उन्होंने कहा की बेरोजगारी ,महंगाई सहित कई मुद्दे हैं जिन पर वह काम करेंगे। रायपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कई लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है लेकिन देवेंद्र सिंह को पूरा विश्वास है कि उनके पिछले कामों को देखते हुए पार्टी उन्हें ही टिकट देगी ।साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने विगत कई वर्षों में अपने क्षेत्र के लोगों के लिए कई काम किए हैं और जनता अगर उन्हें अपना आशीर्वाद देती है तो आगे भी हो जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page