कांग्रेस भवन में यशपाल आर्य का हुआ भव्य स्वागत।

0
IMG20211101144316
Spread the love

देहरादून 1 नवंबर। राजधानी देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व मंत्री यशपाल आर्य का जोरदार स्वागत किया गया , कोंग्रेसियों ने ढोल-दमाऊ और आतिशबाजी के साथ यशपाल आर्य का स्वागत कर उनको बधाई व शुभकामनाएं दीं।

2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुये थे यशपाल आर्य , यशपाल आर्य बाजपुर से बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा और तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कैबिनेट में मंत्री भी रहे, यहीं नही यशपाल आर्य को बीजेपी ने बड़े विभागों के जिम्मेदारियों से नवाजा।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

वहीं आज देहरादून के राजीव भवन में यशपाल आर्य की विधिवत रूप से कांग्रेस में ज्याइनिंग हुई, इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय माहसचिव व चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत , गणेश गोदियाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित कई नेता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

इस दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि वे लगन और मेहनत के साथ कार्य करूँगा उन्होंने कहा कि मैं पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस का सिपाही रहा हूं मैं भले ही बीजेपी में था लेकिन मेरा मन कांग्रेस में ही रहा।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page