इस अधिकारी ने चौबट्टाखाल ने लगाई चौपाल सुनी ग्रामीणों की समस्याएं l 

0
IMG_20210915_133845


चौबट्टाखाल तहसील के प्रखंड पोखड़ा के ग्राम सभा दलमाना में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत एक चौपाल का आयोजन किया गया है l जिसमें ग्राम सभा की समस्त समस्याएं सुनी गई lइस मौके पर उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया l

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

चौपाल में 7 समस्याएं आई, जिनमें से 3 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा 4 के लिए संबंधित विभाग को समस्या को निस्तारित करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है l कार्यक्रम में राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार एवं उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के द्वारा 60 लाभार्थी महिलाओं को पोषण किट भी वितरित किया गया l

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

इसके साथ ही उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल द्वारा गांव का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया है l इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, ओम प्रकाश रावत बीडिओ पोखड़ा, श्रेष्ठ गुंशोला तहसीलदार, सुरेन्द्र सिंह प्रभारी नायाब तहसीलदार सहित ग्रामीण मौजूद रहे

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page