हेमकुन्ट साहिब जी के कपाट 10 अक्टूबर,2022 को दोपहर 01 बजे होंगे बंद ।

0
IMG-20220907-WA0194
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
जोशीमठ 7 सितंबर 2022।
गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा 22 मई को आरंभ होने से अब तक करीब दो लाख पंद्रह हज़ार श्रृद्धालु गुरुद्वारा साहिब के दरबार पहुंचे है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

फूलों की घाटी आने वाले पर्यटक भी बडी संख्या में इस बार हेमकुंड साहिब पहुॅच रहे है। इस साल उम्मीद से बढ़कर श्रृद्धालुओं एवं पर्यटक यात्रा पर आ रहे है और यह सिलसिला निरंतर जारी है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

हेमकुंड साहिब की यात्री सुखद ढंग से चल रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रियों की सुविधा व संख्या को देखते हुए गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की बैठक में निर्णय लिया गया है कि श्री हेमकुन्ट साहिब जी के कपाट 10 अक्टूबर,2022 को दोपहर 01 बजे बंद किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  “अंकिता भंडारी के परिवार के साथ धामी सरकार: न्याय की प्रक्रिया से आर्थिक सहायता तक, हर पहल पर एक नजर”

गुरुद्वारा ट्रस्ट का सभी श्रृद्धालुओं से आग्रह है कि 10 अक्टूबर तक श्री हेमकुन्ट साहिब जी की यात्रा चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page