हार के अंदाजा से बौखलाई कांग्रेस मनवीर चौहान

0
IMG-20220217-WA0041
Spread the love

               
 
 
देहरादून 17 फरवरी 2022।भाजपा ने आरोप लगाया कि कॉंग्रेस को चुनावों में हार का अंदाज़ा हो गया है तभी उनके नेता बौखला कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के फर्जी ट्विट प्रसारित कर अपनी भड़ास निकालने का काम कर रही है।

पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने तंज़ कसते हुए कहा कि कॉंग्रेस नेताओं के बयानों में जाहिर हो रहा है, सरकार बनने की हवा-हवाई खुमारी उनकी चुनाव परिणामों से पहले 20-22 दिन तक नहीं उतरने वाली है।
 

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

मनवीर चौहान ने कहा कि चुनाव समाप्त हो गया है लेकिन कॉंग्रेस चुनावी मोड से बाहर नहीं आ रही है, तभी भाजपा को लेकर गलत संदेश फैलाने के लिए षड्यंत्र करने में लगी है ।

उन्होने कहा कि 14 फरवरी के जनादेश में कॉंग्रेस को अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है | यही वजह है, उनकी पार्टी के नेता 10 मार्च से पहले शेष बचे 20-22 दिन के अधिसूचना कार्यकाल में ही सरकार होने की गलतफहमी में जीना चाहती है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

 उन्होने तंज़ कसते हुए कहा कि देश समाज किनारे रखकर अपनी ही धुन में ऐश-मौज करने की प्रवृति रखने वाली कॉंग्रेस को पता है कि परिणाम उनके पक्ष में नहीं आने वाला, इसलिए उनके नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ निराशाजनक माहौल बनने से पहले फर्जी जीत का जश्न मनाने में जुटे है।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।

 
उन्होने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जो फर्जी ट्विट वायरल किया जा रहा है वो कॉंग्रेस के नेताओं की साजिश है | उन्होने कहा कि यह सब कार्य उन्होने मतदान में जनता द्धारा नकारे जाने की खीज उतारने के लिए किया है |
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page