ग्रामीण विकास व कृषि क्षेत्र में विकास को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक।

0
IMG-20250717-WA0073
Spread the love

देहरादून, 17 जुलाई 2025। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज कैंप कार्यालय में कृषि, उद्यान एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्यरत एक अग्रणी संस्था एग्रीबिड के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान संस्था द्वारा प्रदेश में कृषि और ग्रामीण विकास को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत प्रस्तुति कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री जोशी को दी गई।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

संस्था के प्रतिनिधियों ने मंत्री जोशी को अवगत कराया कि बीते कई वर्षों से वेयरहाउस निर्माण, बायो फर्टिलाइज़र निर्माण, मौसम आधारित क्रियाकलाप, विभिन्न फसलों के संवर्धन एवं तकनीकी नवाचारों पर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में यह संस्था देश के 12 राज्यों में सक्रिय रूप से किसानों को प्रशिक्षण देने, उत्पादन बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन करने एवं एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम संचालित करने का कार्य कर रही है। संस्था ने ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने और उत्तराखण्ड में कृषि क्षेत्र के लिए संभावित सहयोग के प्रस्ताव भी रखे।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्था के प्रस्तावों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार सहयोग की संभावनाएं तलाशें।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

बैठक में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र सिंह, सीईओ औद्योनिक विपणन बोर्ड नरेंद्र यादव सहित संस्था की ओर से
डा0 सन्देश यादव, संस्थापक एग्रीबिड आशुतोष मिश्रा, प्रबंध निदेशक राहुल स्वालका, एग्रीटेक सहयोग प्रमुख श्रीधर कोत्रा, स्ट्रैटेजिक हेड संगीता शर्मा, वित्त प्रमुख सुनील तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page