धामी सरकार में 10 नेताओ को मिले दायित्व,सुरेश भट्ट बने उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद

0
IMG_20230927_235039
Spread the love

प्रदेश की पुष्कर धामी सरकार में दायित्वधारियों को लेकर अब पर्दा उठ चुका है। सूत्रों के अनुसार बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। पुष्कर सिंह धामी सरकार कुछ दायित्वधारियों के नामों की घोषणा कर दी है।

जिसमें मुख्यमंत्री के बेहद करीबी वरिष्ठ भाजपा नेता भाजपा बागेश्वर के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट को पीएमजेएसवाई राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद् के उपाध्यक्ष की जिमेदारी दी गई है।अनिल कपूर डब्बू को मंडी परिषद का अध्यक्ष, रमेश गढ़िया को उपाध्यक्ष जलागम परिषद की जिम्मेदारी दी है, वहीं तराई से आने वाले नेता एवं पूर्व सांसद बलराज पासी को राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था का अध्यक्ष बनाया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

वही पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद गैरोला को 20 सूत्र कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है साथ ही उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट को राज्य स्तरीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुसरण परिषद में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग


महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा जनहित में निम्नलिखित महानुभावों को उनके सामने उल्लेखित दायित्व प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।

ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय )
रमेश गडिया : उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय जलागम परिषद
मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद
मुफ्ती शमून कासमी : अध्यक्ष, उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद्
बलराज पासी, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था
सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद
अनिल डब्बू, अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)
कैलाश पंत, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड
शिव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्
नारायण राम टम्टा, अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परम्परागत शिल्प उन्नयन संस्था

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page