देखते ही देखते भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, देखें लाइव वीडियो…

0
IMG_20230923_205448

गेंद की तरह घूमता हुआ जमीन दोष हुआ दो मंजिला मकान जिसका लाइव वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए….

नैनीताल– ऊत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित चार्टन लॉज में एक दो मंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आने का हृदयविदारक वीडियो सामने आया है। इस भूस्खलन से क्षेत्र में अन्य घरों को भी खतरा हो गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

नैनीताल में मल्लीताल के चार्टन लॉज इलाके में आज भूस्खलन हुआ जिसके बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में बने घरों में दरारें आ गई। दरारें धीरे धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे से पहले घरवालों ने समय रहते मकान को खाली कर दिया था।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

दो मंजिलें गिरते हुए मकान का लाइव वीडियो

अब आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। दो मंजिले मकान में दर्जन भर कमरे थे जिसके स्वामी का अब तक कोई सही जानकारी नहीं दे सका है। घटना का एक वीडियो बन गया है जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस मकान के गिरने के बाद आसपास बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं और मकान टेढ़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page