देहरादून में सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार कार्यों का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण ।

0
IMG-20250903-WA0073

देहरादून, 3 सितम्बर 2025। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के कालिदास मार्ग स्थित राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णाेद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिक विश्राम गृह सैनिकों और उनके परिजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा स्थल है, इसलिए यहां बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें -  ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव से की मुलाकात, उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर की चर्चा

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को विशेष रूप से स्वच्छता, सुरक्षा और आवासीय सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में अब तक 35 सैनिक विश्राम गृह बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन सैनिक विश्राम गृहों की स्थिति ठीक नहीं है, उनका सुधारीकरण एवं उच्चीकरण कार्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिक विश्राम गृह सैनिकों और उनके परिजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा स्थल हैं, इसलिए यहां आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीर्णाेद्धार के उपरांत यह विश्राम गृह सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अधिक उपयोगी और सुगम बनेगा।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा।

इस अवसर पर निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, पार्षद भूपेन्द्र कठैत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page