डीएम देहरादून ने जेई को किया सस्पेंड तथा कांट्रेक्टर के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने के दिया निर्देश।

0
IMG-20220630-WA0346
Spread the love

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार राजपुर रोड में स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने राजपुर रोड से दिलाराम चौक तक सड़क पर हुए गड्ढों को भरने हेतु कार्यदाई संस्था बीएनआर सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में आज जुटेगा धामी मंत्रिमंडल, कुंभ-2027 की तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस।

साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को प्रत्येक स्पॉट पर जेई तैनात करते हुए सड़क को रात्रि तक ठीक करने के निर्देश दिए तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को इस कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देगी यदि सड़क के गड्ढों से किसी को जान माल की क्षति होती है तो संबंधित कार्यदाई संस्थाओं पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

परेड ग्राउंड के समीप नाली निर्माण कार्यों में ढिलाई बरतने पर संबंधित जेई को सस्पेंड किया तथा कांट्रेक्टर के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page