डीएम देहरादून डॉ आर राजेश कुमार ने गरीबों को बांटे कंबल।

0
IMG-20211220-WA0083

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय 8210438343

देहरादून 20 दिसंबर 21।शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने गरीबों और निराश्रितों को कंबल बांटे।

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज देर शाम नगर निगम क्षेत्र में दून अस्पताल चौक एवं रेलवे स्टेशन, फुटपाथ में रह रहे व्यक्तियों को कंबल वितरित किए।

यह भी पढ़ें -  36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए वरदान बना एनपीपीएल हॉस्पिटल, डॉक्टरों के प्रयास से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

उन्होंने नगर निगम के आधिकारियों को चौराहों एवं प्रमुख स्थानों जहां लोग फुटपाथ पर खड़े रहते हैं पर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकरियों को निर्देश दिए कि जो लोग सड़कों एवं फुटपाथ पर रह रहें उनको रनबसेरों में रखा जाए ताकि शीतलहर से लोगों को बचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page