डॉ (प्रो०) डी० सी० पसबोला “आयुष रत्न अवार्ड” से सम्मानित।

0
IMG-20260110-WA0148
Spread the love

डॉ० (प्रो०) डी० सी० पसबोला “आयुष रत्न अवार्ड” से सम्मानित।

डॉ० अजय कुमार श्रीवास्तव को मिला “बेस्ट आयुर्वेद चिकित्सक सम्मान“।

मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित आयुष सम्मिट एवं अवार्ड सेरेमनी में मिला सम्मान।

देहरादून: 10-01-2025, शनिवार।

नेशनल आयुष केयर एसोसिएशन (नाका), पटना, बिहार, आयुषवे फाउंडेशन, बिहार एवं आयुष कालेज एंड हास्पिटल, पटना, बिहार के द्वारा आयोजित शानदार 8th एनसिएन्ट एंड माडर्न हीलिंग नेशनल आयुष सम्मिट एंड अवार्ड सेरेमनी में उत्तराखंड के दो वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों डॉ० (प्रो०) डी० सी० पसबोला को आयुष रत्न अवार्ड सम्मान तो डॉ ० अजय कुमार श्रीवास्तव को बेस्ट आयुर्वेद चिकित्सक अवार्ड सम्मान प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।

इस अवसर पर कॉन्फ्रेन्स डाइरेक्टर डॉ० सुधीर कुमार, सेक्रेटरी बी कुमार और आयुषवे फाउंडेशन के फाउंडर और चैयरमेन डॉ० पी० पुष्कर मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए हुए आयुष चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

उत्तराखंड का नाम पूरे देश में रोशन करने पर दोनों चिकित्सा अधिकारियों डॉ० पसबोला तथा डॉ० श्रीवास्तव को सभी परिजनों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page