चन्द्रयान-3 की साऊथ पोल पर सफल लैंडिंग पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दी बधाई

0
IMG-20230823-WA0083
Spread the love

देहरादून। चन्द्रयान-3 की साऊथ पोल पर सफल साफ्ट लैंडिंग पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने इसरो के वैज्ञानिक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है.

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को चन्द्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद बुद्धवार को चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा के साऊथ पोल पर सफल ऐतिहासिक साफ्ट लैंडिंग होने के बाद भारत विश्व में ऐसा पहला देश बन गया है जो चन्द्रमा के साऊथ पोल पर पहुंचा है.भारत की इस विश्वव्यापी सफलता के लिए नासा ने भी इसरो को बधाई दी है..

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

उन्होंने कह की रक्षाबंधन की बधाई लेकर चंदा मामा से मिला चंद्रयान-3 भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश भी बन गया है.यह इसरो की महान उपलब्धि है.

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।


विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान देश के वैज्ञानिकों की भी दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धियां सराहनीय है. खण्डूडी ने कहा, मैं सभी देश और प्रदेशवासियों से यहीं कहूंगी कि ये गौरव का क्षण है हम सभी के लिए तिरंगे का मान फिर से अंतरिक्ष में स्थापित हो रहा है,हर क्षेत्र में तो भारत माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ ही रहा है. लेकिन हमारे वैज्ञानिकों की समय समय पर जो उपलब्धियां हैं वो बहुत सराहनीय हैं. मैं उन्हें अपनी बहुत मंगल कामनाएं और शुभकामनाएं देती हूं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page