बिजली कनेक्शन पाने को दर दर की ठोकरे खा रहा युवक।

0
IMG-20220415-WA0006
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
हरिद्वार 15 अप्रैल 2022।
यू तो सरकारी विभागों में लापरवाही का आलम नया नही है और कई मामलों में लापरवाही खुल कर सामने भी आ चुकी है और अब ताजा मामला बहादराबाद विधुत विभाग का है जहाँ एक व्यक्ति पिछले 7 महीनों से बिजली कनेक्शन पाने के लिये बिजली दफ्तर के चक्कर काट रहा है।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार के युवा उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम आज, उद्यमिता और रोजगार के अवसरों पर होगी चर्चा।
सहदेव नेगी

बहादराबाद सुमननगर छेत्र के निवासी सहदेव नेगी का आरोप है कि वो पिछले 7 महीनों से बिजली कनेक्शन पाने के लिये विभाग से गुहार लगा रहें हैं और विधुत विभाग के जेई प्रीतम सिंह व लाइन मैन विकास कुमार से इस बाबत कई बार मिल भी चुके हैं और कनेक्शन के लिये जरूरी दस्तावेज भी जमा करा दिये है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई है ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

साथ ही सहदेव नेगी का कहना है उसकी माता काफी बीमार रहती थी जिसके कारण डॉक्टर ने घर पर ही ओक्सिजन देने के लिये बोला था लेकिन बिजली के अभाव में ये व्यवस्था नही बन पाई जिस कारण माता की भी मृत्यु हो गई और अब मानसिक तनाव के कारण खुद उसकी नोकरी भी छूट गई है और इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कर दी है लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इसका संज्ञान नही लिया है।

यह भी पढ़ें - 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page