भाजपा कांग्रेस की ताबड़तोड़ रैलियां, कल अल्मोड़ा में रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
IMG_20210905_223435

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल अल्मोड़ा मैं जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से सभा स्थल तक पहुंचेंगे जहां वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य , प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल , स्थानीय विधायक सहित भाजपा के नेता शामिल होंगे l कल सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में बने हेलीपैड में पहुंचेंगे, जहाँ से उनका काफिला जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से सभा स्थल पहुँचेगा, l इसके बाद नव निर्मित नये कलक्ट्रेट भवन का लोकार्पण सहित कई विकास योजनाओं का लोकार्पण एवम शिलान्यास करंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

वही कांग्रेस की आज परिवर्तन यात्रा रामनगर में पहुंची l एक तरफ जहां कांग्रेस 2022 की रणनीति को लेकर परिवर्तन यात्रा चला रही है तो वही गढ़वाल से लेकर कुमायूं तक रैलियों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियो का बखान कर रही है। ऐसा लगता है दोनों ही पार्टियां 2022 के चुनाव को देखते हुए मैदान पर जोर आजमाइश करने लगी हैं l

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page