बीजेपी में उमेश शर्मा काऊ का विरोध।

0
IMG20211231133343

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343
देहरादून 31 दिसंबर 21। प्रकाश बडोनी को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल का कार्यवाहक अध्यक्ष और बिना बहुगुणा को तपोवन रायपुर मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने को लेकर बीजेपी में विरोध शुरू हो गया है।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल के अध्यक्ष सुभाष यादव और तपोवन रायपुर मंडल के अध्यक्ष मनीष बिष्ट के सैकड़ों समर्थकों ने बीजेपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। उनका साफ कहना था कि जब पहले से मंडल अध्यक्ष थे और उनका काम सही था तो कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने का काम जो क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया है वह सरासर गलत है।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाल मंडल के महामंत्री गणेश सिलवाना ने कहा कि हमें बीजेपी का विरोध नहीं है लेकिन उमेश शर्मा काऊ का हम लोग विरोध करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अगर पार्टी उनको टिकट देती है तो वे लोग साइलेंट की मुद्रा में रहेंगे ।प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी तुम से बैर नहीं और काऊ तेरी खैर नहीं के नारे लगाए ।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि यह संगठन के लोग हैं और अपनी बात रख रहे हैं और पार्टी जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लेगी ।

यह भी पढ़ें -  जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा छोड़कर किया नई राजनीतिक पारी का आगाज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page