बच्चों को टूर कराने आए अध्यापक की हुई अचानक मौत

0
IMG_20211212_190255


मुरादाबाद के कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का एक दल नैनीताल बच्चों को टूर कराने आए 22 वर्षीय अध्यापक अनिकेत चौहान को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद से बच्चों का एक टूर नैनीताल घूमने के लिए आया था। नैनीताल के पर्यटक स्थलो में घूमने के बाद टूर के सभी मेंबर मध्यान्ह में एक रेस्टोरेंट में खाना थाने पहुंचे। इसी दौरान टूर के साथ आए एक अध्यापक अनिकेत चौहान का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर दल द्वारा आनन-फानन में अनिकेत को जिला चिकित्सालय नैनीताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 22 वर्षीय अनिकेत चौहान मुरादाबाद सिविल लाइन गुप्ता बाग सम्राट अशोक नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page