अटकलों पर लगा पूर्ण विराम, कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 25 करोड़ पहली किस्त की स्वीकृति

0
IMG-20211226-WA0043
Spread the love


उत्तराखंड / देहरादून हरक सिंह रावत विशेष:-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 6 घंटे की वार्तालाप के बाद मंत्री हरक सिंह रावत की नाराजगी हुई दूर । कैबिनेट में इस्तीफे की बात को लेकर आखिरकार 24 घंटे बाद मीडिया से रूबरू हुए हरक सिंह रावत इस दौरान हरक सिंह रावत ने कहा कोटद्वार मेडिकल कॉलेज को लेकर मेरी नाराजगी थी लेकिन अब मामला सुलझ गया है और मेडिकल कॉलेज के लिए 25 करोड़ की पहली किस्त दी जा रही है जिस पर की सभी की सहमति हो गई है

यह भी पढ़ें -  अशोक सिंघल के आदर्शों से राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण की प्रेरणा लें: सीएम धामी।

डॉ हरक सिंह रावत कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पुष्कर सिंह धामी मेरे छोटे भाई हैं उनसे कोई नाराजगी नहीं है क्योंकि मेडिकल कॉलेज का मामला काफी समय से मैं उठाता आ रहा हूं जिस पर की सहमति नहीं हो पा रही थी क्योंकि मामला जनता के हित का है इसलिए मेरी प्रतिक्रिया भी स्वाभाविक थी।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page