अखिल भारतीय राजपूत महासभा ने किया जोगेंद्र पुंडीर का समर्थन ।

0
IMG-20220113-WA0029

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 13 जनवरी 22।
आगामी विधानसभा चुनाव में देहरादून 21 कैंट विधानसभा से जोगेंद्र सिंह पुंडीर को टिकट दावेदारी के लिए अखिल भारतीय राजपूत महासभा ने कैम्प कार्यालय में समर्थन पत्र देकर पुंडीर का समर्थन किया।

राजपूत महासभा ने कहा कि अखिल भारतीय राजपूत महासभा देहरादून 21 कैंट विधानसभा सीट उत्तराखंड के अपने जुझारु, कर्मठ,ईमानदार,धर्मपराण व्यक्तिव जोंगेंद्र सिंह पुंडीर का आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण सहयोग और समर्थन करती है।

उन्होने कहा कि जोंगेंद्र सिंह पुंडीर सदैव जनभावना का आदर करते हुए दिन रात उनकी सेवा में प्रयासरत रहें और यश अर्जित करें और अखिल भारतीय राजपूत महासभा का हर भाई सदैव आपके इस पुण्य कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

वही अब तक कई संगठनों ने अपना समर्थन दल बल के साथ जोगेंद्र पुंडीर को दे दिया है जिसमें राजपूत करणी सेना , देवभूमि क्षत्रिय सेना ,पूर्व सैनिक वेल्फ़ेरअसोसीएशन , ज़िला महावर वैश्य सभा, भारती संस्कृति सुरक्षा फ़ाउंडेशन , पर्वतीय जन समिति , गुज्जर चेतना समिति , सखी सहेली समिति सेवा संस्थान , राष्ट्रीय संस्कृति सनातन सेवा संघ , अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण महासभा द्वारा अनुराग गौड़ , सभी संगठनों ने उनके पदाधिकारियों के द्वारा लिखित में पूर्ण रूप से समर्थन दिया ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

सभी संगठनों ने कहा कि हम तन मन धन से समाजसेवी भाजापा वरिष्ठ नेता जोगेंद्र सिंह पुंडीर के समर्थन में खडे हैं। उनके निर्णय के हिसाब से वो जो भी जवाबदारी संगठनों को देंगे वो उसको पुर ज़ोर से निभाएँगे ओर जब 21 कैंट विधानसभा के लिए खड़े हों, तो घर-घर जाकर उनके समर्थन में लोगों से सनातन धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए जोगेंद्र पुंडीर को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपील करेगा। वहीं जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने अखिल भारतीय राजपूत महासभा को अपनी ओर से समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया, और कहा कि सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए ओर मानव मात्र की सेवा के लिए उनका पूरा जीवन संकल्पित है। जो भी करने कार्य होगा उसके लिए उनके द्वार हमेशा खुले रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page