आखिर क्यों करना चाहता है पैरोल पर आजा यह कैदी आत्महत्या देखें पूरा वीडियो

0
IMG_20221217_135202
Spread the love

पैरोल पर आए आजीवन सजा काट रहे कैदी का आत्महत्या करने की बात का वीडियो वायरल

नैनीताल/ उत्तराखंड
उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने नैनीताल के हनुमान गढ़ जंगल मे आत्महत्या करने का वीडियो बनाकर वायरल किया और उसके बाद गायब हो गया है। वायरल वीडियों के बाद तल्लीताल पुलिस इस कैदी को खोज रही है। जानकारी के मुताबिक युवक 15 दिन के पैरोल पर आया था और तीन दिन बाद इसे वापस जेल जाना था। वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि वह जेल नही जाना चाहता और रोज तिल तिल मरने से अच्छा है आज ही मर जाऊ युवक अपने परिजनों से हनुमानगढी के जंगल से उसका शव ले जाने को भी कह रहा है।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।


पुलिस द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर चलाए गए सर्च अभियान के बाद मौके से युवक का फोन और कपड़े यहां से बरामद हुए है। लेकिन युवक का अभी कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि मोहम्मदपुर कुन्हारी के राजीव सैनी की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास सजा काट रहा है जो रोशनाबाद जेल में है और 15 दिनों की पैरोल पर आया हुआ था और अपने वकील से मिलने हाईकोर्ट पहुंचा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
कैदी का वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page