आखिर क्यों कैबिनेट मंत्री को अपने सरकार के होते हुए भी धरने पर बैठना पड़ा…?

0
IMG_20210911_105257

हल्द्वानी के मानपुर पश्चिम इलाके में बिजली के पोल को लगाने को लेकर अधिकारियों और स्थानीय लोगों में विवाद पैदा हो गया, बिजली का पोल शिफ्ट करने को लेकर मानपुर पश्चिम इलाके की विद्युत आपूर्ति देर शाम से रोक दी गई थी जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए थे, और उन्होंने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को भी मौके पर बुला लिया, मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने स्थानीय जनता का साथ दिया और धरने पर बैठ गए l

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी; दोषियों को उम्रकैद।

धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत

मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों के पहुंचने पर बिजली विभाग के अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने जमकर कड़ी फटकार भी लगाई… जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले को सुलझाते हुए बिजली आपूर्ति बहाल की, इस पूरे मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों और पूरे सिस्टम की लापरवाही उजागर हुई है, और कैबिनेट मंत्री को अपनी ही सरकार में धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है, विद्युत अधिकारी और मंत्री के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों का धरना देर रात खत्म हुआ l

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page