कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड आने का दिया न्यौता। पर्यटन के लिए मिले प्रथम पुरस्कार पर आभार जताया।

0
IMG-20221001-WA0031
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
नई दिल्ली/देहरादून 1 अक्टूबर 2022।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्यौता दिया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से उनके मौलाना आजाद रोड़, दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्यौता देने के साथ-साथ राज्य में पर्यटन क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न कार्यों से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें -  सचिव आपदा प्रबंधन ने की राज्य में बारिश तथा बर्फबारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा,अधिकारियों को 24 * 7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड को मिले बेस्ट एडवेंचर टूरिज़्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए दिये गये प्रथम पुरस्कार के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए इसके लिए उनका आभार जताया।

सतपाल महाराज ने उपराष्ट्रपति से हुई बातचीत में उन्हें बताया कि प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नीति, माणा जैसे सीमान्त गांवों में पर्यटन गतिविधियों को संचालित कर रही है। अमरनाथ की भांति नीति घाटी स्थित टिम्मरसैण महादेव में बनने वाले बरफानी शिवलिंग के दर्शन हेतु जहाँ एक ओर अनेक श्रृद्धालु वहाँ दर्शनार्थ आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर एक समय भारत-तिब्बत व्यापार के लिए मशहूर रही गरतांग गली के जीर्णोद्वार के बाद वहां भी बड़ी संख्या में पर्यटक आने लगे हैं।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय बजट 2026–27 : प्री-बजट परामर्श बैठक में उत्तराखण्ड ने प्रभावी ढंग से रखीं अपनी प्राथमिकताएं।

उन्होने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से हुई चर्चा के दौरान उन्हें बताया कि जब वह रेल राज्य मंत्री थे तो ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था जो आज बनकर तैयार हो रहा है। परियोजना के निर्माण कार्यों के दौरान कुछ लोगों के घरों में दरारें आई हैं जिसके लिए उन्हें शीघ्र ही मुआवजा दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page