आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

0
IMG-20260526-WA0051
Spread the love

आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई
अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


देहरादून, 25 मई।


आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी जी की अध्यक्षता में आज आयोग कार्यालय में विभिन्न जनपदों से प्राप्त शिकायती प्रकरणों पर विस्तृत जनसुनवाई आयोजित की गई। सुनवाई के दौरान प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए कुल 10 मामलों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। आयोग द्वारा सभी शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुनने के साथ-साथ संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से भी प्रकरणों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।


आज जिन प्रमुख शिकायतकर्ताओं के मामलों पर सुनवाई हुई, उनमें श्रीमती नन्दिनी गुसाई (टिहरी गढ़वाल), श्री सरोज कुमार (सिंघल मंडी, देहरादून), श्री कुंवर सिंह (टिहरी), श्री सतीश कुमार (श्यामपुर, हरिद्वार), श्री मुस्ताक आलम (बाईपास रोड, देहरादून), श्री अहसान अंसारी (त्रिमूर्ति नगर, हरिद्वार), श्रीमती अनवरी (रूड़की), श्री वासुदेव कुशवाहा (अजबपुर खुर्द, देहरादून), श्री विरेन्द्र यादव (बाजपुर, उधमसिंहनगर) तथा श्री दीपराज बोरा (पिथौरागढ़) के मामले शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  सचिव आपदा प्रबंधन ने लिया स्थिति का जायजा,सोमवार और मंगलवार को भी आरेंज अलर्ट


सुनवाई के दौरान मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी ने स्पष्ट कहा कि आयोग प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को मामलों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


भूमि विवाद मामले में रिपोर्ट के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई
टिहरी गढ़वाल निवासी श्रीमती नन्दिनी गुसाई के भूमि कब्जे से संबंधित प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से कांस्टेबल श्री विरेन्द्र रावत आयोग के समक्ष उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, देहरादून के पत्र दिनांक 25 मई 2026 के माध्यम से आयोग को अवगत कराया गया कि मामला भूमि कब्जे से संबंधित होने के कारण सिविल प्रकृति का है।
विभागीय प्रतिनिधि ने आयोग को बताया कि आवेदिका को संबंधित तहसीलदार एवं पटवारी से भूमि की स्पष्ट रिपोर्ट प्राप्त करनी होगी। भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने तथा संबंधित मजिस्ट्रेट द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए जाने के बाद ही प्रशासन द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिकायतकर्ता को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी विभाग की ओर से दिया गया।

यह भी पढ़ें -  आकाशवाणी के 90 वर्ष: देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित


सामान वापस दिलाने के मामले में पुलिस ने दी जानकारी
वहीं, देहरादून के सिंघल मंडी निवासी श्री सरोज कुमार द्वारा सामान वापस दिलाए जाने से संबंधित शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से एसआई श्री सुमेर सिंह, थाना सेलाकुई सुनवाई में उपस्थित हुए। उन्होंने आयोग को प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराया। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ता की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज किया केस


शिकायतकर्ताओं ने रखी अपनी समस्याएं


सुनवाई के दौरान कई शिकायतकर्ताओं ने भूमि विवाद, उत्पीड़न, सामान वापसी, सुरक्षा एवं प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़े मामलों को आयोग के समक्ष रखा। आयोग अध्यक्ष ने सभी पक्षों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना है। इसके लिए सभी विभागों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page