स्मार्टपोल परियोजना का काम दिसंबर तक पूरा हो:कृष्ण कुमार मिश्रा।

0
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 28 अप्रैल 2022। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में स्मार्टपोल परियोजना की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

इस बैठक में देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 के अधिकारी, पी0एम0सी0-डी0एस0सी0एल0 के अधिकारी एवं ठेकेदार फर्म के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि माह दिसम्बर 2022 परियोजना को पूर्ण किये जाने हेतु प्रयास किये जाए।

देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 के स्मार्ट पोल परियोजना के अन्तर्गत निम्न सेवाएं प्राप्त होगींः-
स्मार्ट पोल परियोजना के अन्तर्गत स्मार्ट पोल में 30 वाई-फाई प्वांइट, सिटी सर्विलेन्स एंव सिक्युरिटी हेतु 20 सी0सी0टी0वी0 कैमरे, 30 वी0एम0डी0, 30 स्मार्ट एल0ई0डी0 स्क्रिन एवं 30 पोलो पर लाइट लगाएं जाएगें।
स्मार्ट पोल परियोजना के अन्तर्गत स्मार्ट पोल क्षेत्र के 500 मी0 तक आम जनमान को फ्री वाई-फाई कन्टेक्टीविटि प्रदान की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल केंद्र द्वारा अंतरिक्ष दिवस पर चित्र प्रदर्शनी और कार्यक्रमों का आयोजन ।

स्मार्ट पोल परियोजना के अन्तर्गत कुल 140 किलोमीटर फाईवर केवल डाली जानी प्रस्तावित है। वर्तमान तक 66 किलोमीटर फाईवर केवल डाली जा चुकी है।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार के नींबूचौड़ स्थित अपने आवास पर शहरी विकास व कोटद्वार नगर निगम के अधिकारियों के साथ कोटद्वार के समस्याओं के त्वरित समाधान पर दिये जरूरी आदेश।

स्मार्ट पोल परियोजना कें अन्तर्गत कुल 100 स्मार्ट पोलो का अधिष्ठापन किया जाना प्रस्तावित है जिनमें 30 मी0 ऊचांई के कुल 70 स्मार्ट पोल एवं 12 मी0 के 30 स्मार्ट पोलों का अधिष्ठापन प्रस्तावित है। वर्तमान तक कुल 23 स्मार्ट पोलो का अधिष्ठापन किया जा चुका है।
वर्तमान तक निम्न स्थानों पर स्मार्ट पोल परियोजना के तहत सेवाएं प्रदान की जा रहीं है।

  1. राजपुर रोड 2. सीटी लाइन्स, 3. कोलागढ़ कैंट, 4. पटना कॉलोनी, पटेल नगर, 5. दीपनगर, 6. सुधोवाला, 7. कुल्हन, 8. कैलाश विहार, 9. एकता एन्क्लेव, 10. इंदिरा कॉलोनी, 11. एमडीए रोड, 12. एफआरआई चकराता रोड, 13. एसबीआई बैंक, शिमला बाईपास रोड, 14. कोरोनेषन अस्पताल, 15. एमडीडीए कॉलोनी, 16. 8234$भ्5 देहरादून, 17. घंटाघर, 18. एसएसपी कार्यालय के पास, 19. लैंसडाउन चौक, 20. राजपुर रोड चेतन बस स्टैण्ड के पास, 21. अपर नथनपुर, 22. नाथूवाला, 23. करनपुर मार्केट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page