विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने की प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट।

0
IMG-20220415-WA0039
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

नई दिल्ली 15 अप्रैल 2022।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर का प्रतीक चिन्ह एवं हाथ से बना हुआ आसन भी भेंट किया|

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा को 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

भेंट वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने भी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं के पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, हल्द्वानी में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का शिलान्यास।

वहीं प्रधानमंत्री ने ऋतु खंडूडी से महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रथम बार सदन के संचालन के उनके अनुभव पर भी जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की।फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां - मुख्यमंत्री।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page