उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने प्रदेश की जनता का जताया आभार ।

0
IMG-20220214-WA0131
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 14 फरवरी 2022।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने प्रदेश की जागरूक जनता द्वारा किये गए भारी मतदान के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

राजीव महर्षि ने कहा की मतदान के दौरान जनता का जो रुझान दिखा उससे साफ हो गया है कि उत्तराखण्ड की जनता ने अपना फैसला सुना दिया और आगामी दस मार्च को उसकी ओपचारिक घोषणा होनी शेष है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

उन्होंने ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो स्नेह कांग्रेस पार्टी के प्रति प्रदर्शित किया, उसके लिए वे खुद व्यक्तिगत रूप से और पूरी पार्टी की ओर से नतमस्तक हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि राज्य के तमाम जागरूक लोगों ने बदलाव की स्पष्ट इबारत लिख दी है। इस कारण कांग्रेस ने जो चार धाम चार काम का संकल्प व्यक्त किया है, उसे दस मार्च से ही लागू कर दिया जाएगा और सबसे पहले सिलेंडर की कीमत को पाँच सौ रुपए बाँध दिया जाएगा ताकि महंगाई से त्रस्त जनता को राहत मिल सके। इसके साथ ही पार्टी ने वादे किए हैं, उन्हें भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर उत्तराखण्ड की जनता का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page