धामी बताएं, सूर्यधार प्रोजेक्ट में घपले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं या नहीं : महर्षि।

0
IMG-20220107-WA0087
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 12 जनवरी 22।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने प्रदेश की धामी सरकार से अपना स्टैंड स्पष्ट करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि जिस योजना को पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र् सिंह रावत अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते नहीं थक रहे थे, उसी प्रोजक्ट पर सिंचाई मंत्री सवाल उठा रहे हैं और अब तो शासन ने खुद अफसरों का जवाब तलब कर लिया है तो मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि इस घपले पर वे आज तक मौन क्यों साधे रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

उन्होंने सवाल किया कि क्या सीएम धामी इस घपले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं या नहीं?
महर्षि ने कहा कि सूर्यधार प्रोजेक्ट पर प्रदेश का करोड़ों रुपए खर्च हुआ है और सीधे तौर पर इसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है जबकि मुख्यमंत्री इस मामले में मुँह तक नहीं खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि धामी जी को यह स्पष्ट करना होगा कि वे सूर्यधार प्रोजेक्ट पर उनका स्टैंड क्या है।

यह भी पढ़ें -  स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवम् पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किया

उन्होंने पूछा है कि इस प्रोजक्ट में हुए भ्रष्टाचार की वसूली किससे होगी, सीएम यह बात स्पष्ट करें।
बुधवार को भाजपा के चुनावी नारे ‘ किया है, करती है और करेगी भाजपा ‘ पर चुटकी लेते हुए महर्षि ने कहा कि नारे को पूरा करने के लिए सीएम को घपला शब्द भी जोड़ देना चाहिए था, क्योकि बीते पाँच साल में सिर्फ घपले हुए हैं। चाहे खनन का मामला हो या सीएम बदलने का। सच तो यह है कि पाँच साल में तीन सीएम बदलने के अलावा भाजपा ने कुछ नहीं किया और यही उसकी एकमात्र उपलब्धि भी है।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

सूर्यधार प्रोजेक्ट हो या खनन अथवा अन्य मामला हो, जो पत्थर उठाएंगे, वहाँ घपला नजर आएगा। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को मतगणना के बाद जब कांग्रेस की सरकार बनेगी, भाजपा के एक – एक घपले का पर्दाफास कर जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page