नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल।

0
IMG-20260526-WA0016
Spread the love

नई दिल्ली/उत्तराखंड

नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल

नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की नई पुस्तक ‘अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं दीं और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कृति बताया।

समारोह में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी, लेखक, पत्रकार एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी सहभागिता की।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पुस्तक केवल एक संस्मरण नहीं, बल्कि नेतृत्व, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को समझने का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कार्यशैली, दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अत्यंत सहज एवं प्रभावशाली वर्णन किया गया है।

यह भी पढ़ें -  आयुष मंत्री की पहल से समाप्त हुआ आयुष डॉक्टरों का आंदोलन,सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न दायित्वों और भूमिकाओं में कार्य करते हुए जो अनुभव प्राप्त किए, उन्हें पुस्तक में सरल भाषा और प्रेरणादायी शैली में प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक युवाओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

‘अपनापन’ पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए परिवर्तन, सुशासन की अवधारणा, गरीब कल्याण, ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों को भी विस्तार से उल्लेखित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक को समकालीन राजनीति और नेतृत्व को समझने वाली महत्वपूर्ण कृति बताया।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

मुख्यमंत्री धामी ने श्री शिवराज सिंह चौहान को पुस्तक के सफल प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन और जनसेवा की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक पाठकों को सकारात्मक सोच, सेवा भावना और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page