स्कूल जा रही नाबालिक छात्रा को ले गए जबरन उठाकर, किया बलात्कार – यह क्या हो रहा उत्तराखंड में..

0
IMG_20210828_131942
Spread the love

स्कूल जा रही छात्रा को उठाकर किया बलात्कार मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड/ रुड़की /लक्सर

लक्सर में दो किशोरों ने स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसे साथ बारी-बारी से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है घर लौटने पर छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो छात्रा की दादी बाबा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं के पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, हल्द्वानी में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का शिलान्यास।


आपको बता दें लक्सर नगर के एक मोहल्ले की 13 वर्षीय किशोरी के मां-बाप नहीं है किशोरी अपनी दादी के साथ रह रही है वह नगर के ही दूसरे वार्ड में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं की छात्रा है आरोप है कि शिव 12 दिसंबर की सुबह वह स्कूल जा रही थी रास्ते में लक्सर के ही एक गांव के दो किशोर मिले वह किशोरी को जबरन अपने साथ बाइक पर बिठाकर खेतों में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया उन्होंने इसकी वीडियो बनाई और धमकी दी कि किसी से जिक्र करने पर वे वीडियो वायरल कर देंगे इसके बाद वे किशोरी को लक्षत छोड़ गए l

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।।

धमकी से डरी किशोरी ने दादी को कुछ नहीं बताया और बाद में उसकी तबीयत खराब हो गई इस दौरान बिजनौर जय किशोरी की बुआ भी उसे देखने लक्सर आई बुआ ने सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी इसके बाद दादी उसे लेकर लक्सर कोतवाली पहुंची और पुलिस से मिलकर पूरी बात बताई इस पर कोतवाली महिला दरोगा ने किशोरी से अलग बात कर उसके बयान दर्ज किए बयान में किशोरी ने घटना की पुष्टि की है कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कर लिया है जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

यह भी पढ़ें -  “जनरल खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन की मिसाल” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page