मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय क्रीडा हॉल में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 का शुभारम्भ किया।

0
IMG-20211218-WA0042
Spread the love

देहरादून 18 दिसंबर 21।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय क्रीडा हॉल में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 का शुभारम्भ किया।

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय देहरादून

18 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2021 तक यह प्रतियोगिता राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. संदीप मोहन चमोला की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. संदीप मोहन चमोला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की पत्रिका ‘प्रयास’ का विमोचन भी किया।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

मुख्यमंत्री ने अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। खिलाड़ियों में खेल भावना के साथ आपसी सामंजस्य भी बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. संदीप मोहन चमोला एक अच्छे अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि संदीप चमोला उनसे बहुत पहले से जुड़े थे। युवा मोर्चा में भी उन्होंने साथ कार्य किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

इस अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार, अपर सचिव उदय राज, राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. संदीप मोहन चमोला की पत्नी श्रीमती प्रेमा चमोला, उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष रणजीत भिलंगवाल, सचिव सुनील लखेड़ा, भूपेन्द्र बसेड़ा, प्रमोद कुमार, जे.पी मैखुरी, जीतमणि पैन्यूली, उल्लास भट्नागर एवं बैडमिंटन खिलाड़ी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page