कोटद्वार के युवा उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम आज, उद्यमिता और रोजगार के अवसरों पर होगी चर्चा।

0
IMG-20261008-WA0022
Spread the love

कोटद्वार। स्थानीय युवाओं में उद्यमिता, नवाचार और रोजगार सृजन की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “कोटद्वार के Young Entrepreneurs के साथ संवाद” कार्यक्रम का आयोजन आज 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे माई च्वाइस रेस्टोरेंट, कोटद्वार में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में कोटद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे युवा उद्यमी एक मंच पर जुटेंगे और अपने अनुभव, संघर्ष, उपलब्धियों तथा भविष्य की संभावनाओं को साझा करेंगे। संवाद के माध्यम से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

कार्यक्रम में विशेष रूप से कोटद्वार में युवा उद्यमिता की संभावनाओं, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, नए व्यवसाय एवं स्टार्टअप के अवसर, युवाओं की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही सरकार और समाज की भूमिका तथा कोटद्वार की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - 

आयोजकों का कहना है कि कोटद्वार में युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के कई अवसर मौजूद हैं। नए विचारों और नवाचार के साथ युवा न केवल स्वयं रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ शहर के विकास को भी नई दिशा मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा कोटद्वार के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह रावत हैं। उन्होंने पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर संवाद एवं कार्यक्रम की कवरेज करने का अनुरोध किया है।

कार्यक्रम विवरण:
📅 दिनांक: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार
⏰ समय: दोपहर 3:00 बजे
📍 स्थान: माई च्वाइस रेस्टोरेंट, कोटद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page