IMG-20250715-WA0115
Spread the love

कारगिल विजय दिवस पर शहीद परिवारों को किया जाएगा सम्मानित: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून, 15 जुलाई 2025। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें -  ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव से की मुलाकात, उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर की चर्चा

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर जवानों के परिजनों, वीरांगनाओं एवं वीर माताओं के सम्मान में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध और गरिमामयी ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि शौर्य दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें -  “अंकिता भंडारी के परिवार के साथ धामी सरकार: न्याय की प्रक्रिया से आर्थिक सहायता तक, हर पहल पर एक नजर”

बैठक में मंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड में निर्माणाधीन सैन्य धाम के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page