अनुसूचित जाति–जनजाति शिक्षक संगठन जनपद पौड़ी गढ़वाल के अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर खण्डूडी ने कहा -शिक्षक समाज का दर्पण ।

0
IMG-20241004-WA0128
Spread the love

कोटद्वार, 4 अक्टूबर 2024। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा में बालासौड़ रोड पर स्थित संगम रिसोर्ट में अनुसूचित जाति–जनजाति शिक्षक एसोसिएशन जनपद पौड़ी गढ़वाल के दो दिवसीय सेमिनार शिक्षक उन्नयन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति प्रतिभाग किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षकों को समाज का प्रमुख दर्पण बताया जैसे शिक्षक होगें आने वाला समाज भी वैसा ही होगा इसलिए शिक्षकों अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना आवश्यक है शिक्षक को अपनी जाती , धर्म से पहले अपने विधार्थियों को अच्छी शिक्षा के साथ

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल।

नागरिक बनाना महत्वपूर्ण है ।
विधान सभा अध्यक्ष ने विभिन्न जनपदों से अधिवेशन में पहुंचे शिक्षकों को शिक्षक के रूप में उनकी भूमिका बताई , उन्होंने कहा बिना शिक्षक के समाज से बुराईयों को समाप्त करना मुश्किल है , एक शिक्षक ही है जो समाज को सही दिशा देने का कार्य कर सकता है ।

यह भी पढ़ें -  आयुष मंत्री की पहल से समाप्त हुआ आयुष डॉक्टरों का आंदोलन,सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति

अनुसूचित जाति–जनजाति संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी बाते सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया ।

यह भी पढ़ें -  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CSC द्वारा प्रदेशभर में योग शिविरों का आयोजन, प्रधानमंत्री कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

इस अवसर पर कार्यक्रम में अध्यक्ष बिजेंद्र आर्य , प्रदेश संरक्षक सोहन लाल , प्रदेश अध्यक्ष संजय टम्टा , प्रदेश महामंत्री महेंद्र प्रकाश, जगदीश राठी, संजीव कुमार ,दिलबर सिंह विवेक भारती , अनूप पाठक , भारत भूषण आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page