आज काश्तकारों को मिला बकाये की 14 लाख 98 हजार रुपए।

0
IMG-20240223-WA0142

देहरादून 23 फरवरी 2024।
आज भी मंडी समिति में किसानों की बकाया का भुगतान किया गया। ज्ञात हो की गति दिवस जिला प्रशासन और मंडी प्रशासन द्वारा बकाया भुगतान हेतु संबंधित फार्मो के व्यापारियों से भुगतान कराए जाने हेतु बैठक कर पहल की गई थी।
जिसके क्रम में गति दिवस दो काश्तकारों को 2. 30 लाख का बकाया भुगतान किया गया था। इसी क्रम में आज भी 14 लाख 98 हजार रुपए का भुगतान कई काश्तकारों को किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

इस अवसर पर मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि काश्तकारों एवं व्यापारियों के मध्य भुगतान को लेकर मंडी प्रशासन बेहतर समन्वय बनाए रखने का पूर्ण प्रयास करेगा साथी यह भी अपेक्षा रहेगी की कृषक, उत्पादक और व्यापारियों के मध्य स्वस्थ व्यापारिक वातावरण स्थापित रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

उन्होंने यह भी अपील की कि काश्तकार भुगतान के विषय को लेकर उनसे और उनके क्रमिकों से कभी भी संवाद कर सकते हैं।

वही संबंधित व्यापारियों ने मंडी प्रशासन को विश्वास दिलाया कि आगामी दिनों में वे समस्त काश्तकारों के बकाए का भुगतान सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page