मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चलाया चरखा

0
IMG-20231102-WA0111

अहमदाबाद 2 नवंबर 2023।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दूसरे दिन भी गुजरात अहमदाबाद के दौरे पर हैं।

आज सबसे पहले उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की. इस मौके पर दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव भी यहां रखी विजिटर बुक में साझा किए।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले राष्ट्रपिता बापू को मैं नमन करता हूँ, गांधी जी से हम बचपन प्रेरित हैं, कि राष्ट्रपिता बापू के स्वाधीनता आंदोलन में किये गए कार्य हमेशा से हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page