कई शिक्षाविद, इंजीनियर व बुद्धिजीवी वर्ग ने ली उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता

0
IMG-20210819-WA0162
Spread the love

देहरादून/ उत्तराखंड क्रांति दल कार्यालय बलबीर रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दल के संगरक्षक पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार की अध्य्क्षता में कई शिक्षाविदों इंजीनियर तथा अन्य बुद्धिजीवी वर्ग के कई लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल देहरादून महानगर इकाई के अंतर्गत उक्रांद की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्यतः संदीप नौटियाल, महेश नेगी, राजीव पंचपुरी, विजय प्रसाद भट्ट, विनोद चौहान, अरुण मनवाल, मीनाक्षी, मधु, राजकिरन, अमित, शांति प्रसाद, राजकमल, रोहित आदि शामिल थे ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की।फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां - मुख्यमंत्री।

पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कार्यक्रम के दौरान पार्टी की ओर से सभी का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि चुनावों में बुद्धिजीवी वर्ग का दल से जुड़ना आने वाले चुनावों मैं उत्तराखंड की जनता और मैं उक्रांद का बढ़ता जनाधार का जीता जागता सबूत है और बुद्धिजीवी वर्ग का दल से जुड़ने से पार्टी को और मज़बूती मिलेगी ये दल के आनेवाले समय के लिए सुभ संकेत है।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा को 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

दल के पूर्व महामंत्री जयप्रकाश ने कहा कि बुद्धीजीवी वर्ग का दल से जुड़ना एक शुभ संकेत है और इसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले 2022 के चुनावों ज़रूर पड़ेगा और उक्रांद 2022 में भरी बहुमत से प्रदेश की सत्ता मैं आएगा।
इस दौरान कार्यक्रम मैं किरण रावत, जयप्रकाश उपाध्याय , विजय बोडाई, बहादुर सिंह रावत, अभिषेक बहुगुणा , दीपक मधवाल , गणेश काला , अनिल दोभाल, आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page