रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले एक बहन ने अपने बड़े भाई को किडनी का दिया एक अनमोल उपहार।

0
WhatsApp-Image-2023-08-28-at-15.02.08-9
Spread the love

नई द‍िल्‍ली। बहन-भाई के पव‍ित्र र‍िश्‍तों के त्‍योहार रक्षाबंधन पर एक बेहद ही सुखद अहसास कराने वाली खबर सामने आई है.. जिसमें एक बहन ने अपने भाई को अपनी एक क‍िडनी देने में थोड़ी भी देरी नहीं की और रक्षाबंधन से ठीक पहले अपने भाई की जान बचाई…

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

बता दें कि भाई हरेंद्र (35) को छोटी बहन प्रियंका (23) ने क‍िडनी दान कर उसकी जान बचाने का काम कि‍या है.डॉक्टरों के मुताबिक दिसंबर 2022 तक नियमित डायलिसिस कराना हरेंद्र की डेली रूटीन बन गया था.उनका स्वास्थ्य दिन ब दिन बिगड़ता जा रहा था.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार


इसी बीच छोटी बहन प्रियंका ने अपनी एक किडनी दान करने का फैसला किया, प्रियंका को लोगों ने समझाया गया कि इससे उसे आगे चलकर मां बनने में समस्या हो सकती है लेकिन फिर भी वह अपने बात पर डटी रही, निजी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट 10 अगस्त को हुआ है..

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

नया जीवन पाने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए हरेंद्र कहते हैं कि उनकी बहन उनके साथ ताकत बनकर खड़ी हैं और उसने इस रक्षाबंधन पर मुझे एक अनमोल तोहफा दिया है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page